अंग्रेजों के काफी अत्याचार सहने के बाद और कई सालों की गुलामी करने के बाद, हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के कठोर संघर्ष और त्याग की बदौलत 15 अगस्त, साल 1947 में भारत का एक स्वतंत्र राष्ट्र के रुप में उदय हुआ था।
तब से इसे स्वतंत्रता दिवस के रुप में मनाया जाने लगा है। इस दिन हमारे देश के लिए मर मिटने वाले उन स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों, महापुरुषों और वीर सपूतों को याद किया जाता है, साथ ही उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की जाती है, और देश की आजादी के लिए उनके जीवन भर के संघर्षों को समर्पणों का बखान किया जाता है, जिनकी कुर्बानी की बदौलत आज हम आजाद भारत में चैन से सांस ले रहे हैं।
स्वतंत्रता दिवस के अवस पर हर तरफ आजादी का जश्न होता है, और अपने वीर शहीदों को याद कर हर भारतीय खुद को भाग्यशाली समझता है और गौरान्वित महसूस करता है।
वहीं आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में स्वतंत्रता दिवस पर कुछ ऐसे नारे (Slogan on Independence Day) उपलब्ध करवा रहे हैं, जिन्हें पढ़कर न सिर्फ आपने मन में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना जागृत होगी बल्कि अपने देश को बेहतर बनाने की प्रेरणा मिलेगी साथ ही यह नारे आपके अंदर एक नया जोश भर देंगे।
